देर रात तक सुर, नृत्य और लोककला के रंगों में रंगा सोनपुर मेला

WhatsApp Channel Join Now
देर रात तक सुर, नृत्य और लोककला के रंगों में रंगा सोनपुर मेला


देर रात तक सुर, नृत्य और लोककला के रंगों में रंगा सोनपुर मेला


सारण, 29 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले की रौनक में बढ़ा दिया। दिनभर चले गीत-संगीत और लोकनृत्य के विविध रंगों से मेला परिसर का सांस्कृतिक मंच गुलजार रहा और कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे हुई, जहां लालमोहन महतो के गायन ने संगीत प्रेमियों का मन मोहा। उनके साथ दिघवारा के राजन कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति से आयोजन में सहभागिता दर्ज कराई। शाम के सत्र में उर्वशी ठाकुर के गायन ने माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं लक्ष्मी कुमारी ने पारंपरिक लोकगीतों के जरिए बिहार की लोकसंगीत परंपरा की खूबसूरती को जीवंत किया और विश्वनाथ शरण सिंह की लोकनृत्य प्रस्तुति दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

रात्रिकालीन सत्र में अपूर्वा प्रियदर्शी ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सोनपुर मेला केवल धार्मिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व का ही नहीं, बल्कि लोकपरंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का भी सशक्त मंच है। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय व प्रतिभावान कलाकारों को मंच देकर विविध सांस्कृतिक विधाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि आगंतुक मनोरंजन के साथ बिहार की समृद्ध विरासत से रूबरू हो सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785076 Articles

Share this story