सारण शिक्षक निर्वाचन में सात अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक निर्वाचन में सात अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा


सारण, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के क्षेत्र संख्या तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को सात अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा समर्पित किया।

निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रमेन्द्र राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। इनके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में बैतुल्लाह अंसारी, कैलाश तिवारी, नुमान अहमद खान नजमी, प्रदीप कुमार, हिमांशु शेखर, नाजीर हुसैन ने भी एक-एक सेट में अपने-अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सौंपे।

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story