सारण में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस दीदी और बाइक गश्ती दल ने संभाली कमान

WhatsApp Channel Join Now
सारण में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस दीदी और बाइक गश्ती दल ने संभाली कमान

सारण में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस दीदी और बाइक गश्ती दल ने संभाली कमान

सारण में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस दीदी और बाइक गश्ती दल ने संभाली कमान

सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देशानुसार बीती रात से ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 'पुलिस दीदी' और विशेष बाइक गश्ती दल द्वारा सघन गश्ती की जा रही है।

इस अभियान के तहत प्रमुख पूजा पंडालों, व्यस्त चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गश्ती के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761705 Articles

Share this story