बनियापुर में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 22 सितंबर (हि.स.)। बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के छतवां कला गांव में मंगलवार को एक 16 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका राकेश कुमार गिरी की पुत्री तनु कुमारी है, जो अपने नाना पन्ना लाल गिरी के घर रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि सुबह शौच के लिए निकली तनु का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तालाब किनारे दुपट्टा मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story