सारण में संबल एवं एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का शेड्यूल जारी

WhatsApp Channel Join Now
सारण में संबल एवं एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का शेड्यूल जारी


सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संबल एवं एडीआईपी योजना के तहत विशेष परीक्षण-सह-आवेदन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर आगामी 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को बैटरी चालित व हस्तचालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर और कृत्रिम अंग जैसे आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक रहेगा।

शिविरों का प्रखंडवार शेड्यूल जारी किया गया है जिनमें 21-22 अक्टूबर बुनियाद केंद्र, सदर, 23-24 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, बनियापुर, 26-27 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, दरियापुर, 28-29 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, अमनौर और 30-31 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, मांझी निर्धारित है ।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता से ग्रसित होना, वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से अधिक न होना और बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। पात्र लाभुक आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ संबंधित शिविर में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story