सोनपुर मेला में सशस्त्र सीमा बल ने दी अपनी खास प्रस्तुति, दर्शकों ने सराहा

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला में सशस्त्र सीमा बल ने दी अपनी खास प्रस्तुति, दर्शकों ने सराहा


सारण, 28 नवंबर (हि.स.)। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के अवसर पर मेला परिसर में विभिन्न विभागों एवं कला-संस्कृति के कलाकारों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इन आयोजनों के माध्यम से जहां विभागीय गतिविधियों एवं जन-जागरूकता से जुड़े संदेश दिए गए, वहीं लोककला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके बाद महेश स्वर्णकार एवं सहयोग नृत्य संगिनी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। सायं 6 बजे सशस्त्र सीमा बल की ओर से विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत कला-संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रात्रि 10 बजे तक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

इस कड़ी में अर्जुन कुमार चौधरी के वाद्य वादन, रिया चौबे के शास्त्रीय एवं सुगम संगीत तथा कंचन पार्वती के सुगम संगीत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सुरांगन की टीम ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। ये आयोजन मेले की विरासत व सांस्कृतिक विविधता को उजागर करने के साथ कलाकारों को मंच दे रहे हैं, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784493 Articles

Share this story