जेपीयू में रन फॉर यूनिटी के साथ मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

WhatsApp Channel Join Now
जेपीयू में रन फॉर यूनिटी के साथ मनाई गई सरदार पटेल की जयंती


सारण, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर परमेन्द्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

दौड़ के पश्चात कुलपति ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खेल निदेशक प्रोफेसर राजेश नायक, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, प्रोफेसर उदय अरविंद ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन में अनिकेत, दीपक, सुमित, मुस्कान, निशा, संध्या, प्रियांशु सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह साथ हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story