सारण पुलिस ने 24 घंटे में 14 वारंटी सहित 55 आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण पुलिस ने 24 घंटे में 14 वारंटी सहित 55 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 02 नवंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 55 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में वारंट में चौदह, शराब सेवन में तेरह, शराब कारोबारी में छह, एनडीपीएस एक्ट में तीन, हत्या के प्रयास में तीन, अपहरण में एक डकैती में एक आर्म्स एक्ट में एक पोक्सो एक्ट में एक और अन्य मामलों में बारह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 470.1 लीटर शराब जिनमें 436.800 लीटर देशी एवं 33.300 लीटर विदेशी शराब जब्त करने के साथ-साथ मोटरसाइकिल तीन, स्कूटी एक, ताला एक, हसुआ एक, देसी कट्टा एक, कारतूस पांच, छह ग्राम स्मैक एवं अपहर्ता दो बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 15 वाहनों से कुल 34000 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story