निलमा बसु फुटबॉल लीग में संत सुखदेव फुटबॉल एकेडमी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित निलमा बसु फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को राजेन्द्र स्टेडियम में होली फुटबॉल टीम और संत सुखदेव फुटबॉल एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और खेल का उतार-चढ़ाव दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस मुकाबले में संत सुखदेव फुटबॉल एकेडमी ने 3-2 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मैच का संचालन अभिताषु भूषण, जफरूल्लाह खां, प्रमोद कुमार सिंह और दारा सिंह ने किया। इस अवसर पर सारण जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मदनमोहन सिंह, संयोजक सभापति बैठा, सह संयोजक राजन यादव, विभूति नारायण शर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह, नाजीर हैदर, रवि राय, मुन्ना सर तथा छटीलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

