भाजपा कार्यालय सारण में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यालय सारण में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन


भाजपा कार्यालय सारण में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन


सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सारण के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी युक्त कलशों का मंडल एवं जिला स्तर पर वितरण किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि संत रविदास सामाजिक बदलाव और समानता के प्रतीक थे। उनके विचार पूरे समाज को एकजुट करते हैं।

वहीं विधायक छोटी कुमारी ने बताया कि यह पवित्र कलश मंडल स्तर से ग्राम पंचायतों और स्थानीय मंदिरों-मठों तक जाएगा, जहां दर्शन व पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि काशी की यह पवित्र मिट्टी गांव-गांव तक पहुंचेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story