सारण जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट अकैडमी एकमा को वॉकओवर

WhatsApp Channel Join Now
सारण जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट अकैडमी एकमा को वॉकओवर


सारण, 23 नवंबर (हि.स.)। राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित सारण जिला क्रिकेट लीग के चौथे मुकाबले में रॉयल क्रिकेट अकैडमी, एकमा को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह मुकाबला रॉयल क्रिकेट अकैडमी, एकमा और स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच खेला जाना था। रॉयल क्रिकेट अकैडमी की टीम समय पर मैदान में पहुंच गई, लेकिन स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम अनुपस्थित रही।

करीब 45 मिनट तक प्रतीक्षा करने के बाद सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी ने एकमा की टीम को विजेता घोषित किया। संघ के नियमानुसार अनुपस्थित टीम के लिए 30 मिनट इंतजार का प्रावधान है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार उर्फ डब्लू, रविंदर यादव उर्फ रवि राय, कैसर अनवर, चंदन शर्मा, मनन राय, सुरेश प्रसाद सिंह और रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story