सारण जिला क्रिकेट लीग में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी की अनुपस्थिति पर रॉयल क्रिकेट एकेडमी को मिला वॉकओवर

WhatsApp Channel Join Now
सारण जिला क्रिकेट लीग में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी की अनुपस्थिति पर रॉयल क्रिकेट एकेडमी को मिला वॉकओवर


सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आज के मुकाबले में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी, परसा और रॉयल क्रिकेट एकेडमी, एकमा के बीच मैच निर्धारित था। निर्धारित समय पर त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी, परसा की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हुई।

इसके बाद नियमानुसार 30 मिनट तक इंतजार किया गया, लेकिन टीम के नहीं पहुंचने पर मैदानी स्थिति का जायजा लेते हुए अंपायरों द्वारा वॉकओवर देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रतियोगिता समिति ने भी इस निर्णय पर अपनी सहमति प्रदान की, जिसके आधार पर रॉयल क्रिकेट एकेडमी, एकमा को वॉकओवर दिया गया और विजेता घोषित किया गया।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, मनन यादव, कैशर अनवर, चंदन शर्मा एवं विभूति नारायण शर्मा उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिले में क्रिकेट की प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने एवं खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782376 Articles

Share this story