रोहित कुमार हत्याकांड का खुलासा,पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 16 अगस्त (हि.स.)। जनताबाजार थाना क्षेत्र के धमसर टोला बगौछिया निवासी रोहित कुमार की चाकू से काटकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। तीन लोग रोहित को घर से बुलाकर जगतपुर तरवारा चंवर ले गए और उसकी हत्या कर दी।

परिजन के आवेदन पर पुलिस ने बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एफएसएल और तकनीकी टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नामजद दो आरोपित आकाश कुमार और हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित धमसर टोला बगौछिया के निवासी हैं। पुलिस फरार तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story