सांसद रुडी की पहल पर यादवपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

WhatsApp Channel Join Now
सांसद रुडी की पहल पर यादवपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित


सांसद रुडी की पहल पर यादवपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित


सारण, 12 अक्टूबर (हि.स.)। दरियापुर प्रखंड के नाथा छपरा पंचायत अंतर्गत यादवपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी गई।

सांसद राजीव प्रताप रुडी की प्रेरणा से सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों को राहत पैकेट सौंपे गए।

इन पैकेटों में चूड़ा, मीठा, सरसों तेल, सत्तू, चायपत्ती और मैगी जैसी रोजमर्रा की खाद्य सामग्री शामिल थी।

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। सांसद रुडी के मार्गदर्शन में लगातार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रंजन विद्यार्थी, पवन मांझी, रामबाबू मांझी और मोनू सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759730 Articles

Share this story