छपरा जंक्शन पर छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने किया विशेष इंतजाम

WhatsApp Channel Join Now
छपरा जंक्शन पर छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने किया विशेष इंतजाम


छपरा जंक्शन पर छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने किया विशेष इंतजाम


छपरा जंक्शन पर छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने किया विशेष इंतजाम


सारण, 10 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छपरा जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है।

अन्य प्रदेशों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो बड़े और अत्याधुनिक जर्मन हैंगर टेंट स्थापित किए गए हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया के अस्थायी विश्राम स्थल और वेटिंग एरिया में गूंजते छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

इन विशाल टेंटों के भीतर यात्रियों के विश्राम हेतु आरामदायक कुर्सियां लगाई गई हैं। मनोरंजन और ट्रेनों की लाइव जानकारी के लिए टीवी व एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट तथा आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीम व फर्स्ट एड किट की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, स्टेशन परिसर को आकर्षक लाइटों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया है।

प्रवासियों का लौटना शुरू होने से यह प्रशासनिक कदम बेहद कारगर साबित हो रहा है। असम से लौट रहे यात्रियों ने बताया कि वे सात-आठ साल बाहर रहने के बाद तीन साल बाद घर लौटे हैं। उन्होंने ऐसी शानदार व्यवस्था पहली बार देखने की बात कही। साथ ही, रेलवे प्रशासन और सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब हमारे यहां भी ऐसी सुविधाएं मिलना बहुत ही सराहनीय कार्य है।

रेलवे की इन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से यात्रियों को भारी राहत मिली है, जिससे वे बिना किसी अव्यवस्था या परेशानी के सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774867 Articles

Share this story