मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में अपराधियों ने एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार अहले सुबह शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक गंडामन गांव निवासी 37 वर्षीय पंडित रवि प्रकाश मिश्रा है।

मृतक मंदिर में पुजारी थे और पूजा-पाठ कराकर परिवार पालते थे। चार साल पहले पत्नी की मौत के बाद तीन बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधे पर थी।

जानकारी के अनुसार रवि प्रकाश बीती रात पकड़ी गांव करवाचौथ की कथा सुनाने गए थे। लौटने के दौरान सेरूकहा गांव के पास उन्हें गोली मार दी गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मशरक डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769268 Articles

Share this story