सारण में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर

WhatsApp Channel Join Now
सारण में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर


सारण में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर


सारण, 07 नवंबर (हि.स.)। जिले में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में प्रमुख छठ घाटों पर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम प्रमुख घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के साथ-साथ जलाशयों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत गहरे और खतरनाक जल वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाए जा रहे हैं। साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई असुविधा न हो। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story