छपरा के प्रदीप कुमार बने लोजपा रामविलास व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
सारण, 08 सितंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास व्यवसायिक प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा छपरा निवासी प्रदीप कुमार को उनकी सांगठनिक सक्रियता, समर्पण एवं निष्ठा को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सारण सहित पूरे बिहार में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार विवेक, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार निराला, संतोष स्वराज, दीपक कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए पार्टी को पूरी निष्ठा से मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

