सारण पुलिस ने छठ महापर्व पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जारी हेल्पलाइन नंबर

WhatsApp Channel Join Now
सारण पुलिस ने छठ महापर्व पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जारी हेल्पलाइन नंबर


सारण पुलिस ने छठ महापर्व पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जारी हेल्पलाइन नंबर


सारण, 14 नवंबर (हि.स.)। जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारियों और थानाध्यक्षों ने छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले घाटों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाए, जबकि दियारा क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल तैनात रहें।

साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सारण पुलिस ने आम नागरिकों से पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने, हेल्पलाइन नंबर 9031036406 या डायल-112 पर देने की बात कही गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story