मकेर में सारण पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मकेर में सारण पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार


मकेर में सारण पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार


मकेर में सारण पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार


सारण, 02 जून (हि.स.)। पुलिस ने नशा मुक्त सारण विशेष अभियान के तहत मकेर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रकों से विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कुल 9616.845 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर मकेर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध टीम के सहयोग से रेवा घाट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर बाईपास की ओर जा रहे एक 6-चक्का डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 6242.61 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके तुरंत बाद, पुलिस को एक और ट्रक के आने की सूचना मिली।

कार्रवाई करते हुए थाना गेट के पास की गई चेकिंग में दूसरे डीसीएम ट्रक से 3374.235 लीटर शराब जब्त की गई। इस मामले में मकेर थाना कांड संख्या-161/26 एवं 162/26 दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मनोज छाजू राम राजपूत बड़ौदड़ा, गुजरात और हरीश कुमार रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और दोनों ट्रकों के अलावा 3 मोबाइल और 2 फास्टैग भी जब्त किए हैं।

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर इस पूरे अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क और इसकी सप्लाई चेन से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story