सारण पुलिस ने करीब 3 किलो गांजा के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 19 मई (हि.स.)। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पान दुकान पर छापेमारी की। सदर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में की गई इस विधिवत तलाशी के दौरान दुकान से लगभग 2.960 किलोग्राम अवैध गांजा और 36 पीस मिट्टी की चिलम बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से अवैध खरीद-बिक्री के आरोप में दुकानदार मनोज कुमार पूर्वी रौजा, नगर थाना निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-458/26 के तहत एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सारण पुलिस ने आम जनता से नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग और सूचना देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story