सारण पुलिस ने 24 घंटे में 44 आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण पुलिस ने 24 घंटे में 44 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 44 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में पंद्रह वारंटी, छह शराब कारोबारी, सात शराब का सेवन करने वाले, आर्म्स एक्ट के दो, दहेज हत्या के एक, हत्या के प्रयास के एक और चोरी के दो आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा लूट मामले में तीन, जबकि अन्य मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 289.72 लीटर शराब जिनमें 63 लीटर देशी एवं 222.72 लीटर विदेशी शराब और 4 लीटर स्प्रीट जब्त करने के साथ-साथ एक टोटो, एक चार पहिया वाहन, दो ट्रैक्टर पीला बालू , एक देसी कट्टा और तीन पेटी सेब बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 14 वाहनों से कुल 19000 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story