सारण पुलिस ने 24 घंटे में 41 आरोपितों को किया गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में 09 गैर-जमानती वारंटी, आठ शराब कारोबारी, आठ शराब का सेवन करने वाले, आर्म्स एक्ट के तीन, हत्या के प्रयास के तीन और चोरी के तीन आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा डकैती मामले में दो, जबकि पोक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, बलात्कार एवं गृहभेदन के मामलों में एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 222.42 लीटर शराब जिनमें 216.60 लीटर देशी एवं 5.82 लीटर विदेशी शराब जब्त करने के साथ-साथ एक पिस्टल, तीन मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, एक सिलेंडर, एक मास्टर चाबी और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 32 वाहनों से कुल 71,500 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story