सारण पुलिस ने 24 घंटे में वारंटी एवं शराब कारोबारी सहित 36 आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण पुलिस ने 24 घंटे में वारंटी एवं शराब कारोबारी सहित 36 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 36 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में सात वारंटी, सात शराब कारोबारी, छह शराब का सेवन करने वाले, पोक्सो एक्ट में दो, आर्म्स एक्ट के एक, दहेज हत्या के एक, हत्या के प्रयास के दो और अपहरण में एक आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 775.28 लीटर शराब जिनमें 740 लीटर देशी एवं 35.28 लीटर विदेशी शराब जब्त करने के साथ-साथ एक बोलेरो, एक मोटरसाईकिल बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 13 वाहनों से कुल 26500 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story