सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 18 वारंटियों समेत 35 आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 18 वारंटियों समेत 35 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 30 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून के सख्त पालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 वारंटियों सहित कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में हत्या के प्रयास के तीन, अपहरण के दो, चोरी के दो, लूट का एक और शराब कारोबार में संलिप्त तीन आरोपी शामिल हैं। वहीं शराब के सेवन के आरोप में पांच लोगों को दबोचा गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 0.75 लीटर विदेशी शराब और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया। यातायात सुरक्षा व अपराध रोकथाम के तहत 114 वाहनों की सघन जांच कर 1,65,500 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया। सारण पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story