सारण पुलिस ने 24 घंटे में सात शराब कारोबारी सहित 30 आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण पुलिस ने 24 घंटे में सात शराब कारोबारी सहित 30 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में वारंट में एक, अभियुक्त शराब सेवन में छह, शराब कारोबारी में सात, हत्या के प्रयास में पांच, पुलिस पर हमला मामले में चार, चोरी में दो, छल के मामले में एक और अन्य मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 508.52 लीटर शराब जिनमें 240 लीटर देशी, 265.92 लीटर विदेशी एवं 2.600 लीटर स्प्रीट शराब जब्त करने के साथ-साथ नाव एक, टेंपो एक, स्कॉर्पियो एक, चाकू एक, मोबाइल फोन एक, मोटरसाइकिल दो, अपहृता एक और नगद राशि 3400 बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 158 वाहनों से कुल 224000 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story