सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 24 आरोपितों को किया गिरफ्तार, अवैध शराब व वाहन जब्त
सारण, 18 अगस्त (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए चौबीस घंटे के विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल चौबीस आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब का सेवन करने वाले ग्यारह, हत्या के प्रयास के मामले में चार, लंबे समय से फरार चार वारंटी, तीन शराब कारोबारी और चोरी के मामले में दो आरोपित शामिल हैं।
अभियान के दौरान पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब जिनमें 52 लीटर देशी शराब एवं 20 लीटर स्पिरिट तथा एक स्कूटी बरामद की है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत कुल 36 वाहनों से 38,500 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

