छपरा में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा को वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी और नितिन नवीन किया संबोधित
सारण, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम के मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा को ऑनलाइन एलईड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा और देशसेवा के सफर पर चर्चा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 से पहले एक विकसित, सशक्त, आर्थिक व सैन्य रूप से मजबूत, बेरोजगारी और गरीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प को दोहराया।
सीधे प्रसारण के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, बनियापुर विधायक केदार सिंह एवं छपरा विधायक छोटी कुमारी ने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का संपूर्ण जीवन देश को समर्पित है और उनके नेतृत्व में भारत परम वैभव की ओर अग्रसर है। विधायक छोटी कुमारी ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों और खेल से लेकर देश सेवा तक में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की।
सभा के समापन पर महामंत्री विवेक कुमार सिंह के संचालन तथा सारण पश्चिम जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। खिलाड़ी नेहा कुमारी, अनुराग कुमार गुप्ता, आर्यन गुप्ता एवं पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में निकली यह मशाल यात्रा राजेंद्र स्टेडियम से शुरू होकर साहेबगंज चौक पहुंची, जहां सेवा ज्योति मशाल को स्थापित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, जिला प्रभारी प्रवीण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, रमेश प्रसाद, रामदयाल शर्मा, पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता में उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

