5वी नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका
Aug 6, 2026, 14:01 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। ओलंपियन नीरज चोपड़ा के सम्मान में आगामी 7 अगस्त 2026 को 5वां नेशनल जेवलिन डे मनाया जाएगा।
सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें सारण जिले के भी खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में अंडर-16, 18, 20 तथा ओपन श्रेणी के बालक-बालिका व पुरुष-महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। पटना में पंजीकरण सुबह 9 बजे से तथा स्पर्धाएं 10 बजे से शुरू होंगी। विजेताओं को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

