सारण के 2400 लीटर स्प्रिट के साथ पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण के 2400 लीटर स्प्रिट के साथ पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार


सारण, 17 सितंबर (हि.स.)। शराब और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए परसा-सोनहो रोड पर चौक के पास से 2,400 लीटर स्प्रीट से लदी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक अशोक कुमार पिता- विजय चौधरी, निवासी छोटका टेघड़ा, थाना महाराजगंज, जिला सिवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 2,400 लीटर स्प्रीट के अलावा एक मोबाइल फोन और 730 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

यह स्प्रीट पटना की ओर से अमनौर ले जाई जा रही थी। इस मामले में परसा थाना में कांड संख्या-449/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम व बीएनएस की धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story