सारण में कृषि अनुदान के 2.15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now
सारण में कृषि अनुदान के 2.15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत


सारण में कृषि अनुदान के 2.15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत


सारण, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा फसल क्षति में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत किसानों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदनों के सत्यापन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 19,415 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिले में अब तक कुल 2,15,31,554.12 रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की जा चुकी है। विभिन्न स्तरों पर आवेदनों के सत्यापन का कार्य जारी है, ताकि पात्र किसानों को अनुदान का वितरण किया जा सके। शेष किसानों को भी सत्यापन उपरांत लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story