छपरा जंक्शन से तीन चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
छपरा जंक्शन से तीन चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार


सारण, 15 सितंबर (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने छपरा रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 60,000 रुपये मूल्य के 3 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त सीपीडीएस टीम ने प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 3 मोबाइल मिले। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम वैशाली जिला चपटा गांव निवासी हरिदयाल बताया।

उसने स्वीकार किया कि वह समस्तीपुर से छपरा के बीच चलती ट्रेनों में सोए हुए यात्रियों के मोबाइल चुराता था। टीम में उप निरीक्षक विशाल हेड कांस्टेबल रामसूरत कांस्टेबल मुकेश रविंद्र सिंह शामिल थे। टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पकड़े गए आरोपित को बरामद मोबाइल के साथ आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी छपरा को सुपुर्द कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story