दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन


दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सारण, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली की पूर्व संध्या पर स्वयंसेवी संस्था लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन के तत्वावधान में छपरा कचहरी स्टेशन परिसर में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि हम जो खुशियां मनाते हैं, वह देश के सैनिकों की बदौलत है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे दिवाली से एक दिन पूर्व अपने घरों में शहीदों के नाम पर एक दीया जरूर जलाएं, जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के लिए नियो क्लब की सराहना की।

आयोजकों का मानना है कि दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों को याद करना सच्ची देशभक्ति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774072 Articles

Share this story