राजेन्द्र कॉलेज में विवेकानंद के विचारों पर चलने की प्रेरणा के साथ एनएसएस दिवस मनाया गया

WhatsApp Channel Join Now
राजेन्द्र कॉलेज में विवेकानंद के विचारों पर चलने की प्रेरणा के साथ एनएसएस दिवस मनाया गया


राजेन्द्र कॉलेज में विवेकानंद के विचारों पर चलने की प्रेरणा के साथ एनएसएस दिवस मनाया गया


सारण, 24 सितंबर (हि.स.)। राजेन्द्र कॉलेज छपरा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋचा मिश्रा, डॉ इकबाल जफर अंसारी तथा डॉ बी. एस. साहू सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने अपने संदेश में विद्यार्थियों से समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास के प्रति समर्पित रहते हुए एनएसएस के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ बी. एस. साहू ने एनएसएस के इतिहास व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण, शिक्षा और आपदा प्रबंधन में योगदान की प्रेरणा दी। डॉ इकबाल जफर अंसारी ने स्वयंसेवकों को कर्तव्य-पालन का संदेश दिया।

मंच संचालन करते हुए डॉ ऋचा मिश्रा ने एनएसएस के महत्व और उसकी सक्रियता पर बल दिया। कार्यक्रम में वालेंटियर महिमा कुमारी ने कविता पाठ किया, जबकि शिवम कुमार, राकेश शर्मा, शशि कुमार यादव और जूली कुमारी सहित अनेक स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story