सारण शिक्षक निर्वाचन में आज नौ अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 05 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के क्षेत्र संख्या तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को नौ अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा समर्पित किया।

निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी जयराम यादव ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में विद्या सागर विद्यार्थी, सैयद नजमुल होदा, डॉ. राहुल राज ने भी दो-दो सेट में अपना पर्चा जमा किया।

इनके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में मनोहर कुमार श्रीवास्तव, राम पुकार सिन्हा, इमाम हसन और लालू प्रसाद यादव ने भी एक-एक सेट में अपने-अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सौंपे।

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के कड़े

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story