सारण के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ राहुल राज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
सारण के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ राहुल राज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


सारण, 31 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की।

मुलाकात में डॉ राहुल राज ने शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों, अधिकारों, सम्मान और सेवा-सुरक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी अनुचित है।

नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ राहुल राज ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जायज मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

डॉ राहुल राज ने दोहराया कि शिक्षकों का अधिकार और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षकों की आवाज सदन से लेकर सरकार के सर्वोच्च स्तर तक पूरी मजबूती से उठाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story