सारण में एनडीआरएफ एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी, बांटे जा रहे सूखे राशन
सारण, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के जलजमाव और बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बाढ़ के पानी से घिरी बस्तियों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचा रही हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ-साथ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण भी निर्बाध रूप से जारी है, ताकि किसी भी परिवार के सामने भोजन का संकट उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी बनाए हुए है।
प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, त्वरित राहत और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त राहत सामग्री और बचाव दल तैनात किए जा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

