सारण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में एनडीए की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सारण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में एनडीए की हुई बैठक


सारण, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के मांझी प्रखंड स्थित रामघाट पर आगामी 12 नवंबर को होने वाले नवनिर्मित अटल घाट व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण तथा दलन सिंह उच्च विद्यालय में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम और जनसभा को लेकर छपरा परिसदन में एनडीए गठबंधन की एक संयुक्त बैठक हुई।

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सांसद सिग्रीवाल ने इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आयोजन बताते हुए सभी एनडीए विधायकों, नेताओं, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही पूरी तन्मयता से जुट जाएं।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, पश्चिमी जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, जदयू जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह विकल, आरएलएम जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ कल से ही बैठकें शुरू करेंगे।

इस अवसर पर रामदयाल शर्मा, इंजीनियर प्रभात शंकर, अवध किशोर मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story