राजेंद्र महाविद्यालय में एनसीसी बी प्रमाणपत्र धारक कैडेट्स हुए सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
राजेंद्र महाविद्यालय में एनसीसी बी प्रमाणपत्र धारक कैडेट्स हुए सम्मानित


राजेंद्र महाविद्यालय में एनसीसी बी प्रमाणपत्र धारक कैडेट्स हुए सम्मानित


सारण, 29 अगस्त (हि.स.)। राजेंद्र महाविद्यालय की 1/7 कंपनी एनसीसी द्वारा बी प्रमाण पत्र प्राप्त कैडेट्स के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र, मेडल और उनकी निष्ठा व अनुशासन के आधार पर विभिन्न रैंक प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने कैडेट्स को बधाई दी और कर्म ही पूजा है के सिद्धांत को सफलता की कुंजी बताया। वहीं एनसीसी अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने सूर्य की नियमबद्धता का उदाहरण देते हुए कैडेट्स को कड़े अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।

इस अवसर पर डॉ. बेठियार सिंह साहू, डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. निधि कुमारी, डॉ. विकास कुमार तथा डॉ. एजाज अहमद सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कैडेट्स के उत्साहवर्धन के साथ समारोह संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story