मांझी के नवनिर्मित अटल घाट पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पत्नी संग किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान

WhatsApp Channel Join Now
मांझी के नवनिर्मित अटल घाट पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पत्नी संग किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान


मांझी के नवनिर्मित अटल घाट पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पत्नी संग किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान


सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। मांझी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मांझी स्थित नवनिर्मित अटल घाट पर गंगा स्नान किया। सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे सांसद दंपति ने विधि-विधान से स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।

गंगा स्नान के पश्चात सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और उनकी पत्नी ने अटल घाट परिसर में स्थित मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान का जलाभिषेक एवं शृंगार पूजन कर परिवार व क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। पूजा के बाद सांसद ने परंपरा के अनुसार जरूरतमंदों एवं पुरोहितों को दान-पुण्य भी किया।

इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में आस्था और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने मां गंगा से बिहार सहित पूरे प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों ने भी घाट पर सांसद का स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story