सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की पूजा-अर्चना


सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की पूजा-अर्चना


सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की पूजा-अर्चना


सारण, 23 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आज महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। अपराह्न करीब तीन बजे मंदिर पहुंचे सांसद ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने बाबा से पूरे हरिहरक्षेत्र, बिहार प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना की।

मंदिर आगमन पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने सांसद सिग्रीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। न्यास समिति की ओर से उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा बाबा हरिहरनाथ का पावन प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में न्यास समिति के अन्य सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story