डोरीगंज में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
डोरीगंज में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत


सारण, 10 सितंबर (हि.स.)।छपरा-डोरीगंज फोरलेन स्थित लाल बाजार के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के कस्तूरी चक निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है, जो छपरा फाइनेंस में कार्यरत था। उसकी शादी इसी साल नवंबर में तय थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था। इस अप्रत्याशित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजा और अज्ञात ट्रक की पहचान की मांग को लेकर छपरा डोरीगंज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया तथा आवागमन सुचारू कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story