छपरा जंक्शन पर नियमित रूप से शुरू हुई मोबाइल-यूटीएस सहायक सेवा

WhatsApp Channel Join Now
छपरा जंक्शन पर नियमित रूप से शुरू हुई मोबाइल-यूटीएस सहायक सेवा


छपरा जंक्शन पर नियमित रूप से शुरू हुई मोबाइल-यूटीएस सहायक सेवा


सारण, 15 नवंबर (हि.स.)। छपरा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने छपरा जंक्शन पर मोबाइल-यूटीएस सहायक सेवा को नियमित आधार पर लागू कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन और प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह पहल की गई है।

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार नवीनतम रेलवे बोर्ड नीति के तहत इस सुविधा को नियमित रूप से शुरू करने वाला वाराणसी मंडल भारतीय रेलवे का पहला मंडल बन गया है। इससे पहले यह सेवा चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, हावड़ा और नई दिल्ली जैसे चुनिंदा स्थानों पर केवल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाई गई थी।

अब इसे स्थायी यात्री सुविधा के रूप में शुरू कर वाराणसी मंडल ने अग्रणी भूमिका निभाई है। तीन वर्ष की संविदा के तहत छपरा जंक्शन सहित मंडल के पांच महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कुल आठ मोबाइल काउंटर चालू किए गए हैं। इस नई व्यवस्था से बुकिंग काउंटरों पर कतारें और प्रतीक्षा समय घटेगा।

साथ ही स्टेशन परिसर में टिकटिंग सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी और पीक आवर्स में अनारक्षित टिकट आसानी से मिल सकेंगे। इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म से अपरिचित यात्रियों को राहत मिलेगी तथा बेहतर भीड़ प्रबंधन भी संभव हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777480 Articles

Share this story