छठ महापर्व पर विधायक छोटी कुमारी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
छठ महापर्व पर विधायक छोटी कुमारी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण


छठ महापर्व पर विधायक छोटी कुमारी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण


सारण, 14 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छपरा शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में छपरा विधायक छोटी कुमारी ने शहर के साहेबगंज सोनारपट्टी घाट, सीढ़ी घाट, धर्मनाथ मंदिर घाट और ऐतिहासिक राजेंद्र सरोवर छठ घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सोनारपट्टी घाट पर निरीक्षण के समय छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नगर आयुक्त रंजीत कुमार, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र शाह सहित कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777240 Articles

Share this story