सोनपुर मेला में मंत्री रामकृपाल यादव ने सहकारिता मंडप का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला में मंत्री रामकृपाल यादव ने सहकारिता मंडप का किया उद्घाटन


सोनपुर मेला में मंत्री रामकृपाल यादव ने सहकारिता मंडप का किया उद्घाटन


सोनपुर मेला में मंत्री रामकृपाल यादव ने सहकारिता मंडप का किया उद्घाटन


सारण, 25 नवंबर (हि.स.)। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के परिसर में सहकारिता मंडप का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता के महत्व, इसकी उपयोगिता और आमजन के सामाजिक-आर्थिक जीवन में इसकी भूमिका पर विस्तार से विचार रखे।

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह सामूहिक सहभागिता, आपसी सहयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, किसानों, छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सहकारी संस्थाएं किसानों को उनकी जरूरतों के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराने, कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। सहकारिता से बचत, सामूहिक विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

मंत्री राम कृपाल यादव ने विभागीय योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि जागरूकता बढ़ने से अधिक लोग इससे जुड़ेंगे और व्यापक वर्ग को लाभ मिलेगा। सोनपुर मेला स्थित यह मंडप किसानों व आगंतुकों को योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी मंच है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story