सारण शिक्षक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की मंत्री लेशी सिंह ने किया अपील

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की मंत्री लेशी सिंह ने किया अपील


सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर पूर्व मेयर राखी गुप्ता के आवास पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। मंत्री ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के विकास के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।

प्रेस वार्ता से पूर्व उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी किया, जिसमें उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई।

मंत्री लेशी सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में क्रम संख्या एक पर अपनी प्रथम वरीयता का मत दें।

इस अवसर पर जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह 'विकल', जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, पूर्व मेयर राखी गुप्ता और वरुण प्रकाश उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story