मशरख पुलिस ने हत्या के नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मशरख पुलिस ने हत्या के नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार


सारण, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले में गंभीर अपराधों में शामिल वांछित और फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मशरख थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित नंद किशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मशरख थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या कांड का नामजद आरोपित क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर मशरख थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कवलपुर गांव में छापेमारी की और मशरख थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव निवासी आरोपित नंद किशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित पर मसरख थाना में दर्ज मामले में नामजद आरोपित था और घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story