मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


सारण, 16 सितंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के तत्वावधान में मंडल कारा, छपरा में बंदियों के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डालसा सारण के सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर 2022 के तहत बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था।

शिविर में बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, समय पर जमानत प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। लैड्स के सहायक अरमान अशरफी ने कहा कि शोषित, वंचित, कमजोर वर्ग और महिला बंदियों को मुफ्त कानूनी मदद देना प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है।

जरूरतमंद बंदी जेल में तैनात पीएलवी के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन दे सकते हैं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमरजीत कुमार सिंह, प्रोबेशन ऑफिसर सच्चिदानंद, जेलर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story