सारण में मनाया गया जल-जीवन-हरियाली दिवस

WhatsApp Channel Join Now
सारण में मनाया गया जल-जीवन-हरियाली दिवस


सारण, 03 नवंबर (हि.स.)। जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारण के कार्यालय कक्ष में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार के तत्वावधान में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ नीना झा ने अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि जल और हरियाली मानव जीवन का मुख्य आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और अधिकाधिक पौधरोपण बेहद आवश्यक है। इनके संरक्षण में हर नागरिक को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों और प्रतिभागियों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। अंत में सभी से जल की बर्बादी रोकने और पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story