गौतम ऋषि आश्रम को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की पहल शुरू

WhatsApp Channel Join Now
गौतम ऋषि आश्रम को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की पहल शुरू


गौतम ऋषि आश्रम को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की पहल शुरू


सारण, 31 अगस्त (हि.स.)। जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गौतम ऋषि आश्रम-अहिल्या उद्धार स्थल को राज्य के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा इसे रामायण सर्किट से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। सोमवार को उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रवेश द्वार, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विश्राम स्थल तथा दिशा-सूचक बोर्ड लगाने पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक भूमि और आधारभूत संरचना का आकलन कर शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव एवं रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में डीसीएलआर सदर, जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी, अंचलाधिकारी रिविलगंज तथा कार्यपालक पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल से जिले में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story